दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

नई दिल्ली। दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पहली उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसे के लेन-देन को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “अगर किसी ने पैसे देकर पोस्टिंग ली है तो खुद बताए।” कमिश्नर ने निर्देश दिए कि विभाग में जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी, तबादला प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी, संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई होगी और बीट पुलिसिंग को मजबूत कर जनता से संवाद बढ़ाया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि दिल्ली पुलिस की छवि ईमानदार और जवाबदेह बनी रहनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *