हेल्थ बुलेटिन – 23 जुलाई 2026 : डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल, नई दिल्ली

नई दिल्ली। विरोध प्रदर्शन से जुड़ी घटना में गंभीर रूप से घायल हुई 21 वर्षीय महिला मरीज की हालत में सुधार देखा जा रहा है। मरीज का इलाज डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है।

अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी दोपहर 01:00 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, मरीज को 24 घंटे पहले सफलतापूर्वक एक्सट्यूबेट किया गया है, यानी वेंटिलेटर से हटाया गया है। अब वह स्वयं सांस ले रही है।

बुलेटिन में बताया गया है कि मरीज पूरी तरह से होश में है और डॉक्टरों के निर्देशों पर उचित प्रतिक्रिया दे रही है। फिलहाल उसकी क्लीनिकल स्थिति स्थिर बनी हुई है।

हालांकि, मरीज को अभी भी गहन चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है। मल्टीडिसिप्लिनरी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की कड़ी निगरानी में उसका समग्र उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *