साइबर ठगी की रकम से बिजली बिल भरने वाले 2 गिरफ्तार

पूर्वी जिला के साइबर थाने ने साइबर ठगी के पैसे को बिजली बिल के जरिए ठिकाने लगाने वाले 2 आरोपियों फूल सिंह (30) और सुशील कुमार (40) को गिरफ्तार किया है।

मामला: शकरपुर निवासी शैलेंद्र कुमार से IGL अधिकारी बनकर ठगों ने APK इंस्टॉल करवाकर SBI क्रेडिट कार्ड से 2.24 लाख रुपये ठग लिए। जांच में 1,82,478 रुपये TPDDL का बिल भरने में इस्तेमाल होना पाया गया।

मोडस ऑपरेंडी: फूल सिंह लोगों से बिजली बिल इकट्ठा कर सुशील को देता था। सुशील बिहार में बैठे साथी से ठगी के पैसों से बिल भरवाता था और फिर बिल वालों से कैश वसूलता था। फूल सिंह को 5% और सुशील को 10% कमीशन मिलता था।

टीम: ACP पवन कुमार के निर्देशन में SHO पवन यादव के नेतृत्व में SI निखलेश, HC राहुल, Ct. मोहित, HC भावना ने कार्रवाई की। 2 मोबाइल फोन बरामद।

अन्य लिंक: इनका कनेक्शन मुंबई के कुर्ला और कर्नाटक के यादगिरी में दर्ज साइबर ठगी के केसों में भी मिला है। फरार साथियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *