नई दिल्ली : मध्य जिले के आनंद पर्वत थाना पुलिस ने 8 साल से फरार चल रहे दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी सागर उर्फ सुमित (32) को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है।
रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार, थाना आनंद पर्वत में 01.02.2018 को FIR No. 54/18, धारा 363/376/366A IPC व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी 24.01.2018 से लापता है। जांच में पीड़िता 24.02.2018 को बरामद हुई थी।
बाद में पीड़िता 2020 में फिर लापता हुई और बरामदगी के बाद धारा 164 सीआरपीसी के बयान में उसने आरोपी से विवाह और एक बच्ची होने की बात कही थी। वर्ष 2023 में पीड़िता अपनी बेटी के साथ मायके आई, टीबी से पीड़ित होने पर इलाज चला और 2024 में उसकी मृत्यु हो गई। बच्ची फिलहाल अपने दादा-दादी के पास है। आरोपी तब से फरार था।
तकनीकी सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर 06.08.2026 को SHO आनंद पर्वत के नेतृत्व और ACP पटेल नगर के पर्यवेक्षण में SI मदन लाल, SI उर्वशी, HC सुरेश और Ct. ओम प्रकाश की टीम ने पुणे के बुर्डे बस्ती, चरहोली, आलंदी में छापा मारकर आरोपी को दबोचा।
पिंपरी-चिंचवड़ कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को दिल्ली लाया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग के साथ भागकर शादी करने और सब्जी बेचकर गुजर-बसर करने की बात कबूली। पुलिस का कहना है कि आरोपी का अन्य कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।