नई दिल्ली, 09 अगस्त 2026
मध्य जिले की पटेल नगर थाना पुलिस ने सतर्क गश्त के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, दो चोरी की स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, 07 अगस्त को फुट पेट्रोलिंग के दौरान टीम ने बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। पीछा कर दोनों को दबोच लिया गया। तलाशी में मिला मोबाइल E-FIR No. 80064163/26 से जुड़ा निकला।
गिरफ्तार आरोपी –
- प्रशांत उर्फ अंकुश उर्फ जाट (36) – निवासी रंजीत नगर, थाना रंजीत नगर का घोषित बदमाश (BC)। 13 आपराधिक मामलों में शामिल। 2. प्रदीप उर्फ शीतल उर्फ गोपुश उर्फ गोपी (35) – निवासी बलजीत नगर, थाना आनंद पर्वत का घोषित बदमाश (BC)। 18 आपराधिक मामलों में शामिल।
पूछताछ में दोनों ने कई झपटमारी और चोरी की वारदातें कबूल की हैं। उनकी निशानदेही पर दो चोरी की स्कूटी बरामद की गईं।
यह कार्रवाई SHO पटेल नगर के नेतृत्व में HC दीपक, सिपाही रोहित, करमबीर और नवीन की टीम ने ACP पटेल नगर की देखरेख में की।
बरामदगी: 1 छीना हुआ मोबाइल, 2 चोरी की स्कूटी, 1 वारदात में प्रयुक्त बाइक।