दिल्ली: हौज काजी बिल्डिंग हादसा: मृतकों की पहचान हुई, 3 ठेकेदार और बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार

नई दिल्ली: हौज काजी इलाके में हुए बिल्डिंग हादसे में बचाव अभियान के दौरान छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान कर ली है, वहीं इस मामले में तीन ठेकेदारों और बिल्डिंग मालिक को गिरफ्तार किया गया है।
मृतकों की पहचान
बचाव कार्य के दौरान मृत पाए गए लोगों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. संजीत कुमार, पुत्र खोखो राम, निवासी गांव हनुमान नगर, थाना बैलदौर, जिला खगड़िया, बिहार
  2. किशोरी साह, पुत्र तिलो साह, निवासी गांव चौथंबासा, थाना काश नगर, जिला सहरसा, बिहार
  3. पंकज शर्मा, पुत्र हजारी शर्मा, निवासी गांव भोसावाहा, थाना बैलदौर, जिला खगड़िया, बिहार
  4. विपिन राम, पुत्र विलास राम, निवासी साकेत ब्लॉक, मंडावली, फाजिलपुर, दिल्ली
  5. शांतु, पुत्र शंकर मुखिया, निवासी गांव हनुमान नगर, थाना बैलदौर, जिला खगड़िया, बिहार
  6. दिनेश साह, पुत्र पुलिस शाह, निवासी गांव टोला हनुमान नगर, नचिहारी, जिला खगड़िया, बिहार तीन ठेकेदार गिरफ्तार
    *पुलिस ने इस मामले में तीन ठेकेदारों को गांव सिरोही, तहसील दॉज, जिला फरीदाबाद से पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं: सिराज, पुत्र स्वर्गीय अब्दुल सकूर, निवासी मकान नंबर 4282, गली सितारा, अजमेरी गेट, दिल्ली , ताजुद्दीन, पुत्र समउद्दीन, निवासी मकान नंबर 4409, गली सितारा, अजमेरी गेट, दिल्ली और तीसरा फुरकान, पुत्र अब्दुल हफीज, निवासी मकान नंबर 2994, गली नल वाली, शाहगंज चौक, अजमेरी गेट, दिल्ली-6 ।
    “इस मामले में बिल्डिंग मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है”।

सैमुल्लाह उर्फ अयूब, पुत्र स्वर्गीय कुदरतुल्लाह, निवासी 4748, गली शीश महल, गली शाहतारा, निकट अजमेरी गेट, दिल्ली

चारों आरोपियों को थाना हौज काजी में दर्ज एफआईआर नंबर 0435/2026, दिनांक 05.11.2026, धारा 105/290/125(a)/3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *