झण्डेवाला देवी मंदिर में सावन मास की शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर के शिवालय में शिवलिंग पर कांवड़ियों द्वारा लाए गए जल द्वारा जलाभिषेक का कार्य-क्रम सुबह सवेरे मंदिर खुलते ही आरंभ हो गया है। इस अवसर पर मंदिर मे विशेष सज्जा की गई है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार शिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इससे पापों का नाश होता है, मानसिक शांति मिलती है, और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
11 अगस्त प्रातः से ही झण्डेवाला देवी मंदिर प्रांगण में पहली मंजिल पर बने शिवालय में भारी संख्या में श्रद्धालु एवं कांवड़िये जलाभिषेक करने आ रहे हैं।
गुफा वाले शिवालय में विशेष रुद्राभिषेक की व्यवस्था की गई है जिस की बुकिंग पहले होती है। यह अभिषेक दिन में पांच बार आयोजित किया जाता है।
इस अवसर पर मंदिर के शिवालयों की सज्जा देखते ही बनती हैं।
आने वाले भक्तों को जलाभिषेक और दर्शन के पश्चात खीर का प्रसाद दिया जाता है।