दिल्ली : द्वारका में 3 ओवरस्टे नाइजीरियाई नागरिक पकड़े, डिटेंशन सेंटर भेजे

नई दिल्ली, 8 नवंबर। द्वारका जिला पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने ओवरस्टे कर रहे 3 विदेशी नागरिकों को पकड़कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया है।

डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के निर्देश पर और एसीपी ऑपरेशन सुभाष मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने 31 अक्टूबर को द्वारका जिले में विदेशी नागरिकों की जांच की।

जांच के दौरान तीनों नाइजीरियाई नागरिकों के पास भारत में रहने के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

पकड़े गए आरोपी –

  1. बर्थोलोम्यू उवेबुका इलोएगबुनेम
  2. कोनन ओकोचा उर्फ कोनन ब्राइस कौसाई
  3. न्दुबुइसी चार्ल्स न्वाबुफोर
    तीनों को एफआरआरओ दिल्ली के समक्ष पेश किया गया। सत्यापन के बाद एफआरआरओ के आदेश पर तीनों को रेस्ट्रिक्शन सेंटर, सेवा सदन, लामपुर, दिल्ली भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *