पूर्वी दिल्ली में पुलिस का “ऑपरेशन आघात”, 4 दिन में 151 बदमाश दबोचे

नई दिल्ली। पूर्वी जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 17 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक चले इस चार दिवसीय सघन अभियान में स्ट्रीट क्राइम, अवैध हथियार, ड्रग्स, जुआ और शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 151 लोगों को गिरफ्तार/निरुद्ध किया।

ऑपरेशन आघात की बड़ी उपलब्धियां –

  • अवैध हथियार: आर्म्स एक्ट के 29 केस दर्ज, 29 आरोपी गिरफ्तार। 1 पिस्टल, 1 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, 4 देसी कट्टे, 11 कारतूस और 21 चाकू बरामद। • वाहन चोरी: 27 मोटरसाइकिल/स्कूटी बरामद, 16 वाहन चोरी के मामले सुलझाए। • लूट-झपटमारी-सेंधमारी: 10 लुटेरे/झपटमार/चोर गिरफ्तार, 9 केस वर्कआउट। • नशे पर वार: NDPS के 4 केस में 1.199 किलो चरस और 532 ग्राम गांजा बरामद। • अवैध शराब: आबकारी एक्ट के 20 केस में 501 पाउच और 1,870 बोतलें शराब जब्त। • जुआ: 32 केस में 63 जुआरी पकड़े, 23,131 रुपये नकद बरामद। • मोबाइल रिकवरी: चोरी के 134 मोबाइल फोन बरामद।
    वांछित अपराधी भी दबोचे –
    अभियान में 9 भगोड़े अपराधी (PO), 1 पैरोल जंपर और 2 ओवरस्टेइंग जंपर भी पकड़े गए। साथ ही 4 गैर-हाजिर बदमाशों (BCs) पर कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, यह अभियान इंटेलिजेंस, CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर चलाया गया। जगह-जगह बैरिकेडिंग, वाहन चेकिंग और गश्त बढ़ाई गई थी।

पूर्वी जिला पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *