दिल्ली के आउटर जिले में हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 02 सितंबर 2026

सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वाले युवक को आउटर जिला स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रणहोला गांव निवासी अनूज (24) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, डीसीपी विक्रम सिंह के निर्देश पर स्पेशल स्टाफ सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो-वीडियो डालने वाले एक युवक की पहचान हुई।

इंस्पेक्टर रोहित के नेतृत्व में एसआई अंकित, हेड कांस्टेबल विजय खत्री, अमन, कांस्टेबल अनुज और विजय की टीम ने सूचना के आधार पर बाल्मीकि बस्ती, रणहोला गांव में छापा मारा। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल बरामद की गई। थाना रणहोला में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत FIR No. 534/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आउटर जिला पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *