नेहरू नगर सब्जी मंडी से भगोड़ा बदमाश दबोचा:आनंद पर्वत थाने का बीसी था, 6 मामलों में रहा है शामिल

नई दिल्ली : मध्य जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना आनंद पर्वत के बीसी और भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय कुमार (32) निवासी नेहरू नगर के रूप में हुई है। आरोपी थाना मोती नगर के एफआईआर नंबर 106/2016 धारा 324 IPC में भगोड़ा घोषित था। माननीय अदालत श्री अंशुल सिंघल, JMFC-04, तीस हजारी कोर्ट ने 11.07.2025 को इसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, 04.09.2026 को स्टाफ को सूचना मिली थी कि भगोड़ा अपराधी नेहरू नगर सब्जी मंडी में मौजूद है। सूचना पर SHO सुभाष चंद्र के नेतृत्व और ACP पटेल नगर सुनील गुप्ता की देखरेख में टीम गठित की गई।

टीम में शामिल रहे – हेड कांस्टेबल सुरेश, संजय, अनुज कुमार और कांस्टेबल नितिन।

टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर आरोपी को काबू कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी थाना आनंद पर्वत का घोषित बीसी (Bad Character) है और पहले भी 6 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *