दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिला की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,1,576 क्वार्टर अवैध शराब बरामद

नई दिल्ली, 06 सितंबर 2026

उत्तर-पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1,576 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 04/05 सितंबर की रात स्पेशल स्टाफ को जाफराबाद में अवैध शराब के गोदाम की सूचना मिली थी। सूचना पर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह के नेतृत्व में और एसीपी ऑपरेशंस की देखरेख में टीम ने 158/2, जम्मू मोहल्ला, सब्जी मंडी प्राइमरी स्कूल के पास, जाफराबाद में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान गोदाम से 32 पेटियों में रखी 1,576 क्वार्टर शराब बरामद हुई, जिन पर “For Sale in Haryana Only” लिखा था।

गोदाम के मालिक की पहचान दीपक उर्फ छापा (28 वर्ष), पुत्र करमपाल, निवासी छज्जूपुर, बाबरपुर के रूप में हुई, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना जाफराबाद में FIR No. 294/26, धारा 33 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच में पता चला है कि आरोपी दीपक एक सक्रिय अपराधी है और लूट, चोरी, झपटमारी, आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम व आर्म्स एक्ट के 17 मामलों में शामिल रहा है। वह थाना वेलकम का बीसी भी है।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *