नई दिल्ली: आउटर नॉर्थ जिले की AATS टीम ने ₹7 लाख की चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली गई है।
क्या था मामला?
8 जुलाई 2026 को आदर्श नगर थाने में शिकायत दर्ज हुई थी कि हंस स्वीट्स के पास खड़ी स्कूटी की डिक्की से ₹7 लाख नकद चोरी हो गए। मामला दर्ज – FIR No. 8005314/2026, थाना आदर्श नगर।
संयुक्त पुलिस आयुक्त, उत्तरी रेंज, श्री विजय सिंह, IPS के निर्देश पर और एडिशनल DCP-I श्री लोकेश्वरन R, IPS के मार्गदर्शन में ACP ऑपरेशन्स श्री दिनेश कुमार की देखरेख में AATS/आउटर नॉर्थ ने जांच शुरू की।
CCTV से मिला सुराग
टीम ने घटनास्थल के CCTV फुटेज खंगाले तो आरोपी की पहचान रोहित पुत्र राजवीर, निवासी JJ कॉलोनी, मंगोलपुरी के रूप में हुई।
सूचना मिली कि आरोपी नीले रंग की TVS जुपिटर स्कूटर पर नाला रोड, सेक्टर-11, रोहिणी आने वाला है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में SI डिम्पी गुलिया, HC नेतराम और HC दीपक की टीम ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला। उसकी निशानदेही पर मंगोलपुरी स्थित उसके घर की अलमारी से ₹500 के 14 बंडल, कुल ₹7,00,000 नकद बरामद किए गए। वारदात में इस्तेमाल नीली TVS जुपिटर स्कूटर भी जब्त की गई है।
आरोपी को DD No. 121 U/S 35(1)(e) BNSS दिनांक 16/09/2026 थाना शाहबाद डेयरी के तहत गिरफ्तार कर आदर्श नगर थाने को सूचना दी गई।
आरोपी प्रोफाइल: रोहित आदतन अपराधी है। इसी तरह की चोरी के 3 मामले पहले से दर्ज हैं – 2 मामले थाना कश्मीरी गेट और 1 थाना रानी बाग में।
पुलिस अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।