मध्य जिले पुलिस की AHTU को बड़ी कामयाबी, बिहार से दो अपहृत नाबालिग लड़कियां बरामद

मध्य जिला के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने अंतरराज्यीय सर्च ऑपरेशन चलाकर बिहार से दो अपहृत/लापता नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया है। दोनों मामले पहाड़गंज और आनंद पर्वत थाने में दर्ज थे।

पुलिस के अनुसार, 13 वर्षीय पीड़िता 6 जुलाई से पहाड़गंज से लापता थी। वहीं 15 वर्षीय दूसरी पीड़िता दिसंबर 2025 से आनंद पर्वत से लापता थी। जांच के दौरान टीम ने 65 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और 140 से ज्यादा अनाथालय, शेल्टर होम, धार्मिक स्थलों और रेड लाइट एरिया में तलाश की।

पहले मामले में गुप्त सूचना और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए लोकेशन सहरसा मिली। टीम सहरसा पहुंची तो लोकेशन सुपौल शिफ्ट हो गई। बिहार पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में सुपौल के छातापुर से लड़की को बरामद किया गया।

दूसरे मामले में मधुबनी के बेनीपट्टी में होने की सूचना मिली। टीम के पहुंचने से पहले पीड़िता सहरघाट चली गई। टीम ने 200 किलोमीटर से ज्यादा पीछा कर ग्राम मुखिया और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे बरामद किया। जांच में सामने आया कि दोनों पीड़िताओं ने पुलिस से बचने के लिए बार-बार लोकेशन और सिम बदले थे।

इस ऑपरेशन को इंस्पेक्टर अनिल यादव के नेतृत्व में SI राज बहादुर सिंह, W/Ct मनीषा और Ct आशीष कुमार की टीम ने ACP/DIU सुनील कुमार की देखरेख में अंजाम दिया।

इस दोहरी बरामदगी के साथ AHTU, मध्य जिले द्वारा इस साल अब तक 46 लापता लोगों को ढूंढने का आंकड़ा पूरा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *