8 साल बाद घर लौटी बेटी: AHTU की अथक मेहनत लाई रंग

मध्य जिला की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने 8 साल से लापता नाबालिग लड़की को बिहार से सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया।

बीते 14 अक्टूबर 2018 को थाना आनंद पर्वत में FIR No. 271/2018 के तहत 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का केस दर्ज हुआ था।

AHTU इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिल यादव और ACP DIU की देखरेख में SI राज बहादुर सिंह, HC सुरेंद्र और W/Ct. मनीषा की टीम ने इस दौरान दिल्ली-NCR के 90 शेल्टर होम, 52 अनाथालय, धार्मिक स्थलों और रेड लाइट इलाकों में तलाशी ली। सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले गए।

कुछ माह पूर्व कानपुर, उत्तर प्रदेश में होने की गुप्त सूचना मिली। टीम कानपुर पहुंची, लेकिन लड़की को वहां से हटाया जा चुका था। तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूत्रों से पीछा जारी रखा तो लोकेशन समस्तीपुर, बिहार की मिली।

बिहार से बरामदगी: 15 सितंबर 2026 को टीम ने समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी में दबिश दी और स्थानीय थाना शाहपुर पटोरी पुलिस की मदद से लड़की को बरामद किया।

17 सितंबर को उसे दिल्ली लाकर मेडिकल जांच, काउंसलिंग और BNSS की धारा 183 के तहत बयान दर्ज करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने टीम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *