पहाड़गंज में अवैध स्पा-होटलों के खिलाफ बड़े अभियान की शुरुआत : WAY TO HAPPINESS NGO (REGD.) के तत्वाधान में आर्य नगर से शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान, गृह मंत्री और DCP सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को भेजी शिकायत

नई दिल्ली, 20 सितंबर।

पहाड़गंज में कथित अवैध स्पा सेंटरों और होटलों में चल रही अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अब संगठित लड़ाई शुरू हो गई है। वे टू हैप्पीनेस एनजीओ (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में पहाड़गंज के आर्य नगर से एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है।

एनजीओ से जुड़े पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में कई स्पा और होटलों की आड़ में अवैध व अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे क्षेत्र का सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल दूषित हो रहा है।

बता दे कई शिकायतों के बावजूद जो काम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो को जनहित में करना था , पहाड़ गंज में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी जिनकी थी। ना होने पर स्थानीय निवासियों ने अब खुद ये जिम्मेदारी संभाली है कि अपने पहाड़ गंज को हम खुद ही अनैतिक गतिविधियों से मुक्त करवाएंगे।

इस गंभीर मामले को लेकर वे टू हैप्पीनेस एनजीओ संगठन द्वारा भारत सरकार के माननीय गृह मंत्री से लेकर डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के कार्यालय तक लिखित शिकायत प्रेषित की जा चुकी है। शिकायत में मांग की गई है कि इन अवैध प्रतिष्ठानों की तत्काल जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

वे टू हैप्पीनेस एनजीओ ने क्षेत्रवासियों से अपील की है – “आइए, मिलकर इस मुहिम को और आगे बढ़ाएं, अपने पहाड़गंज को अनैतिक गतिविधियों से मुक्त कराएं।”

संस्था ने बताया कि इस हस्ताक्षर अभियान को आर्य नगर में जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है और जल्द ही इसे पूरे पहाड़गंज क्षेत्र में विस्तार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *