रोहिणी में ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और देसी कट्टा बरामद

नई दिल्ली, 20 सितंबर। रोहिणी जिले की KNK मार्ग थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक चोरी की स्कूटी और एक देसी पिस्टल मय जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

ACP रोहिणी बृज मोहन मीणा के पर्यवेक्षण और SHO इंस्पेक्टर प्रमोद आनंद के नेतृत्व में HC श्याम, नवनीत, सिपाही शिवम और प्रीतम की टीम ने 15 सितंबर को सेक्टर-26, बारात घर के पास गश्त के दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर जा रहे एक संदिग्ध को रोका। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने पर उसे दबोच लिया गया।

तलाशी में उसके पास से देसी कट्टा मिला। स्कूटी के कागजात मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। जांच में पता चला कि स्कूटी प्रशांत विहार थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस पर थाना KNK मार्ग में FIR No. 320/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट व 106 BNSS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश प्रजापति (34), निवासी शाहबाद डेयरी के रूप में हुई है। वह पहले डिलीवरी बॉय का काम करता था और पहले से ही चोरी व वाहन चोरी के 14 मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *