दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल – सीपी सतीश गोलचा हटाए गए, अनुराग कुमार को मिली राजधानी की कमान-MHA ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली, 17 जुलाई 2026

दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा फेरबदल हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज बड़ा आदेश जारी करते हुए दिल्ली के वर्तमान पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा (IPS, AGMUT:1992) को पद से हटा दिया है और उनकी जगह अनुराग कुमार (IPS, AGMUT:1994) को राजधानी की कमान सौंपी है।

गृह मंत्रालय के कर्तव्य भवन-3 से जारी आदेश संख्या No.14016/24/2007.UTS.I के अनुसार –
“सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से श्री अनुराग कुमार, आईपीएस (AGMUT:1994) को दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक नियुक्त किया जाता है।”
आदेश के दूसरे बिंदु में कहा गया है कि –
“श्री सतीश गोलचा, IPS (AGMUT:1992) को नए पदाधिकारी द्वारा कार्यभार संभालने के बाद आगे की तैनाती के लिए उपराज्यपाल, दिल्ली को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है।”
आदेश पर भारत सरकार के अवर सचिव राकेश कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं। आदेश की कॉपी मुख्य सचिव, दिल्ली और उपराज्यपाल के प्रधान सचिव को भी भेजी गई है।

कौन हैं अनुराग कुमार?
अनुराग कुमार 1994 बैच के AGMUT कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। तेजतर्रार और सख्त छवि के लिए पहचाने जाने वाले कुमार को संगठन में लंबा अनुभव है।

वहीं सतीश गोलचा ने 21 अगस्त 2025 को दिल्ली के 26वें पुलिस आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था।

DelhiPolice #BreakingNews #DelhiPoliceCommissioner #AnuragKumar #SatishGolcha #MHA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *