नई दिल्ली: सेंट्रल जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने झपटमारी के मामले में फरार चल रहे घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल शेख (23) निवासी उस्मानपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 16.07.2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि एफआईआर नंबर 599/2021, थाना सब्जी मंडी में वांछित घोषित अपराधी तीस हजारी कोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद है। सूचना पर इंस्पेक्टर राहुल अधिकारी, प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया गया।
जांच में पता चला कि आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा 13.11.2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। वह कोर्ट में पेशी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ झपटमारी, चोरी व आर्म्स एक्ट के 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई एसीपी ऑपरेशंस पदम सिंह राणा के निर्देशन और डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह, आईपीएस के मार्गदर्शन में की गई।