दिल्ली यातायात पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाया विशेष अभियान

  1. गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा, एक हफ्ते में 915 चालान
    नई दिल्ली – सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस, नई दिल्ली रेंज ने गलत दिशा (Wrong-Side Driving) में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान तेज किया है।

पिछले एक सप्ताह में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 915 चालान काटे गए और नियमानुसार FIR भी दर्ज की गईं।

प्रतीक्षा गोदारा , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात मुख्यालय, दिल्ली ने बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाना आमने-सामने की टक्कर का बड़ा कारण है। इसको देखते हुए चौराहों, कट प्वाइंट, सर्विस रोड और बाजारों के आसपास जहां लोग शॉर्टकट लेते हैं, वहां फोकस्ड चेकिंग की गई।

नई दिल्ली रेंज के तहत आने वाले क्षेत्र:
नई दिल्ली जिला – तुगलक रोड, चाणक्यपुरी, पार्लियामेंट हाउस, बाराखंभा रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, तिलक मार्ग सर्कल
दक्षिण-पश्चिम जिला – दिल्ली कैंट, IGI एयरपोर्ट, कापसहेड़ा, वसंत विहार, सफदरजंग सर्कल

इस साल की कार्रवाई: साल 2026 में अब तक गलत दिशा में वाहन चलाने पर 33,005 चालान और 417 FIR दर्ज की जा चुकी हैं।

  1. दक्षिणी रेंज में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, 829 चालान
    नई दिल्ली – यातायात और पैदल यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दक्षिणी रेंज यातायात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वीकेंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

19.09.2026 और 20.09.2026 को चलाए गए अभियान में सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जे हटाए गए।

कार्रवाई का ब्यौरा:

  • गलत पार्किंग पर कुल 829 चालान (266 ई-चालान और 563 VoCA)
  • 98 रेहड़ी-पटरी हटाई गईं
  • 08 वाहन क्रेन से उठाए गए
  • अभियान में डीसीपी ट्रैफिक, दक्षिणी रेंज संदीप गुप्ता ने संबंधित ट्रैफिक इंस्पेक्टरों के साथ हिस्सा लिया और निर्देश दिए कि साफ की गई जगहों पर दोबारा अतिक्रमण न होने दिया जाए।

दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे के खिलाफ नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *