दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी – रानी बाग चोरी केस सुलझा

नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026

उत्तर-पश्चिमी जिले के रानी बाग थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज चोरी का क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया है। NR-1, क्राइम ब्रांच, प्रशांत विहार की टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 100 फीसदी माल बरामद कर लिया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमर, आकाश और आशीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अमर और आकाश शिकायतकर्ता के ही पूर्व कर्मचारी हैं, जबकि आशीष टाटा एस चालक है और दुकान के पास ही काम करता था।

वारदात: 18 सितंबर की रात 8 बजे सरस्वती विहार में दुकान बंद करते समय शिकायतकर्ता महेंद्र से ग्रे रंग की स्कूटी पर आए बदमाशों ने 2,10,340 रुपये कैश से भरा पिट्ठू बैग, एप्पल लैपटॉप, बैंक पासबुक, पेन ड्राइव और आधार कार्ड की कॉपी लूट ली थी। इस संबंध में थाना रानी बाग में FIR No. 79240/2026 धारा 303(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज था।

ऐसे दबोचे गए: इंस्पेक्टर पुखराज के नेतृत्व में SI राहुल, SI निरंजन, ASI पवन, ASI प्रदीप, HC सचिन और HC मुकेश की टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर 24-25 सितंबर की आधी रात को DDA पार्क, जीवन ज्योति अपार्टमेंट के पास से तीनों को दबोच लिया। इनके पास से पूरा कैश, लैपटॉप, पिट्ठू बैग और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी DL12SW** बरामद हुई।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी दुकान की सेल और बंद होने के समय से वाकिफ थे और ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए वारदात को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *