पहाड़गंज का बीसी शास्त्री पार्क में देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्व जिले की शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने पहाड़गंज थाने के घोषित बदमाश गौरव @ गोरे, उम्र 40 वर्ष देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

राहुल अलवाल डीसीपी उत्तर पूर्व जिला के अनुसार 26.09.2026 को शाम करीब 06:30 बजे कांस्टेबल आदित्य बालियान एरिया पेट्रोलिंग पर थे। शास्त्री पार्क चौक के पास लूप के निकट डीडीए पार्क में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदेह होने पर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान गौरव उर्फ गोरे (40 वर्ष) पुत्र दयानंद निवासी गली नं. 10, मुल्तानी ढांडा, पहाड़गंज के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना शास्त्री पार्क में मुकदमा संख्या 270/26 दिनांक 26.09.2026 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड:
आरोपी पहाड़गंज थाने का बीसी है और चोरी व मारपीट के 05 मामलों में पहले से शामिल रहा है। इसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।

मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *