प्रतिबंधित ई-सिगरेट के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

नई दिल्ली। मध्य जिला के एंटी नारकोटिक्स सेल और हौज काजी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट के अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1200 प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर की रात करीब 9 बजे गुप्त सूचना के आधार पर अजमेरी गेट के शाहगंज इलाके में छापेमारी की गई। मौके पर तीन सफेद प्लास्टिक के कार्टन के साथ खड़ा आरोपी शाहजेब (28) निवासी अजमेरी गेट को पकड़ा गया। तलाशी में कार्टन से FOXY VAPE PRO 5000 PUFFS ब्रांड की अलग-अलग फ्लेवर की ई-सिगरेट बरामद हुईं।

बरामदगी में कोक-200, रोज सुपारी-200, टैंगो मैंगो-200, ब्लू राज-200 और लश आइस-400 शामिल हैं।

इस संबंध में थाना हौज काजी में FIR No. 410/2026, धारा 4/7 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से खरीद-फरोख्त और सप्लाई चेन को लेकर पूछताछ जारी है।

टीम: यह कार्रवाई इंस्पेक्टर राहुल सिंह अधिकारी और ACP ऑपरेशन पदम सिंह राणा के नेतृत्व में ANC टीम के SI पंकज, SI मोनू समेत तथा SHO हौज काजी के नेतृत्व में SI रणविजय व अन्य स्टाफ के सहयोग से की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *