OFFICIAL CLARIFICATION पर दिल्ली पुलिस का बयान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कुछ हैंडल्स द्वारा दावा किया जा रहा था कि महिला प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की गई है।

इस पर DCP New Delhi ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस के अनुसार ये आरोप निराधार और भ्रामक हैं।

बयान में कहा गया है कि महिला प्रदर्शनकारियों को महिला स्टाफ द्वारा ही हैंडल किया जाता है और उनके साथ सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार किया जाता है।

हिरासत और रिहाई की पूरी प्रक्रिया कानून के अनुसार और निर्धारित नियमों के तहत की गई है। हिरासत में लिए गए पुरुष प्रदर्शनकारियों को भी नियत समय के भीतर विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि इसके विपरीत किया जा रहा कोई भी दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है और घटनाक्रम को सही तरीके से नहीं दर्शाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *