नई दिल्ली, 07 अक्टूबर 2026
पश्चिमी जिले के मायापुरी थाना पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की ज्वेलरी बरामद हुई है।
हरेश्वर वी स्वामी डीसीपी वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के अनुसार 30 सितंबर को नांगल राय निवासी निशा ने घर से सोने के जेवरात चोरी होने की शिकायत दी थी। इस पर ई-एफआईआर संख्या 80083154/2026 थाना मायापुरी में दर्ज की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO मायापुरी और ACP मायापुरी की देखरेख में SI मनीष कलकल, HC महेश, HC देवेंद्र और HC सुमेर सिंह की टीम गठित की गई। टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की।
7 अक्टूबर को सीमापुरी इलाके में छापा मारकर पुलिस ने मोहम्मद साहिल उर्फ बाबू उर्फ साहिल (28 वर्ष, निवासी गाजियाबाद) और मोहम्मद आजाद (20 वर्ष, निवासी न्यू सीमापुरी) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की।
आरोपियों के पास से एक सोने की चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी और चार सोने की टॉप्स।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद साहिल पहले भी 8 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) और 3(5) जोड़ी गई है।