मध्य जिला AHTU को बड़ी कामयाबी, मुंबई से बरामद की 14 साल की लापता नाबालिग

नई दिल्ली : मध्य जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 वर्षीय लापता नाबालिग लड़की को महाराष्ट्र के मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया।

आनंद पर्वत थाने में 02.09.2026 को BNS की धारा 137(2) के तहत FIR संख्या 498/2026 दर्ज हुई थी। लड़की मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और दिल्ली के बाबा फरीदपुरी इलाके में अपनी मौसी के पास रह रही थी।

मामले की जांच के दौरान AHTU टीम ने लगभग 120 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दिल्ली-NCR के 26 शेल्टर होम व 15 अनाथालयों समेत धार्मिक स्थलों पर तलाशी अभियान चलाया। तकनीकी सर्विलांस में एक मोबाइल नंबर शिलफाटा, मुंबई में सक्रिय मिला।

सूचना पर AHTU प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल यादव के नेतृत्व में SI राज बहादुर सिंह, ASI सतेंद्र और W/Ct. मनीषा की टीम 08.10.2026 को मुंबई पहुंची और स्थानीय शिल-डायघर थाना पुलिस के सहयोग से लड़की को बरामद किया।

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह खुद पैसे कमाने के इरादे से घर से निकली थी। पहले वह पुणे गई और फिर मुंबई में मजदूरी का काम करने लगी।

बरामदगी के बाद लड़की को दिल्ली लाकर आनंद पर्वत थाने की जांच अधिकारी के सुपुर्द कर दिया गया। यह कार्रवाई ACP/DIU और DCP मध्य जिला रोहित राजबीर सिंह, IPS के पर्यवेक्षण में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *