तिलक विहार में ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, दो चोरी के वाहन बरामद

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर 2026

पश्चिमी जिला पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर की रात थाना तिलक नगर की टीम में तैनात हेड कांस्टेबल प्रभु दयाल और कांस्टेबल धनपाल क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान श्मशान घाट, बी-ब्लॉक, तिलक विहार के पास एक संदिग्ध वाहन चोर के आने की गुप्त सूचना मिली।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने जाल बिछाया और रात करीब 9:30 बजे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सोनू उर्फ बहादुर (35), निवासी केशोपुर मंडी, तिलक नगर के रूप में हुई।

जांच में उसके पास से मिली मोटरसाइकिल DL11ST4133 थाना तिलक नगर के e-FIR No. 031442/2025 में चोरी की पाई गई। उसकी निशानदेही पर एक और स्कूटी DL8SBK4878 बरामद हुई, जो थाना पश्चिम विहार वेस्ट के e-FIR No. 021440/2026 में चोरी थी।

आरोपी पहले से 6 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है, जिनमें चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।

हरेश्वर वी स्वामी,पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी जिला के अनुसार, दो वाहन चोरी के मामलों को सुलझा लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *