रामलीला-डांडिया पंडालों में सुरक्षा के साथ जागरूकता, वेस्ट जिला पुलिस ने लगाए विशेष कियोस्क

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर 2026

त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जन-जागरूकता को जोड़ते हुए वेस्ट जिला पुलिस ने अनूठी पहल की है। जिले के विभिन्न रामलीला और डांडिया स्थलों पर पुलिस द्वारा विशेष कियोस्क स्थापित किए गए हैं।

इन कियोस्क पर चार प्रमुख विषयों – जन सुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस ने मौके पर जागरूकता वीडियो दिखाए और साइबर सुरक्षा से जुड़ी बुकलेट व पर्चे भी बांटे।

महिला सुरक्षा पर विशेष जोर
डांडिया में शामिल महिलाओं और युवतियों को व्यक्तिगत सुरक्षा, तुरंत शिकायत दर्ज कराने और पुलिस सहायता के बारे में जानकारी दी गई।

नशे के खिलाफ व्हाट्सएप नंबर जारी
नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर +91 6828 401 608 जारी किया है। इस पर नशे से संबंधित सूचना दी जा सकती है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इस दौरान डीसीपी वेस्ट हर्षेश्वर वी. स्वामी, एडिशनल डीसीपी अभिषेक गुप्ता सहित एसीपी, एसएचओ और अन्य अधिकारी विभिन्न आयोजनों में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आयोजकों और दर्शकों से बातचीत कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।

पुलिस की इस पहल को लोगों ने सराहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *