दिल्ली के पहाड़गंज में निर्माणाधीन होटल की इमारत का हिस्सा गिरा, 8 मजदूर घायल

नई दिल्ली, 15 नवंबर 2026

पहाड़गंज इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन होटल की इमारत का हिस्सा गिर गया। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, आज पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि कशेरूवालान, संगतराशन, पहाड़गंज में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित मकान नंबर 3992-3993 का एक हिस्सा गिर गया है।

सूचना मिलते ही पहाड़गंज थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि इमारत में होटल बनाने का काम चल रहा था। हादसे के समय दूसरी मंजिल की छत (लेंटर) डाली जा रही थी, तभी इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया।

मौके पर निरीक्षण के दौरान इमारत के सपोर्टिंग कॉलम गीले पाए गए और इमारत कुछ झुकी हुई भी नजर आई।

घायलों के नाम:

  • शेख सद्दाम, 37 वर्ष • शेख राजा, 20 वर्ष • मोहम्मद सुहैल, 50 वर्ष • संजुद खान, 40 वर्ष • गौतम यादव, 28 वर्ष • वरुण यादव, 36 वर्ष • राजा, 36 वर्ष • मंटसू, 40 वर्ष
    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ घायलों को फ्रैक्चर आया है, जबकि कुछ को मामूली चोटें लगी हैं। सभी की विस्तृत मेडिकल जांच चल रही है।

पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *