दिल्ली:फर्जी लोन कॉल सेंटर का भंडाफोड़, टीम लीडर व मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 नवंबर। रोहिणी जिला पुलिस के थाना विजय विहार की टीम ने फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर टीम लीडर और मैनेजर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शशांक जयसवाल डीसीपी रोहिणी जिला के अनुसार, शिकायतकर्ता विकास, निवासी फेज-2, विजय विहार को आरोपियों ने खुद को बजाज कैपिटल फाइनेंस का प्रतिनिधि बताकर 20 लाख रुपये का लोन कम/शून्य ब्याज दर पर दिलाने का झांसा दिया। इंश्योरेंस व प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर उनसे 10.15 लाख रुपये ठग लिए और बाद में संपर्क तोड़ दिया। इस पर थाना विजय विहार में FIR No. 614/26 दिनांक 17.11.2026, धारा 318(4)/319(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO इंस्पेक्टर मनोहर लाल के नेतृत्व में SI अमित जागलान, HC सुदेश, सुमित व पंकज की टीम गठित की गई। ACP रोहिणी बृज मोहन मीणा के पर्यवेक्षण में टीम ने CDR विश्लेषण, लोकेशन मैपिंग, IMEI व डिवाइस मैपिंग, विक्टिम लिंकेज व ओपन सोर्स इंटेलिजेंस के साथ पैकेट कैप्चर व IP लॉगर जैसी उन्नत साइबर ट्रैकिंग तकनीक का इस्तेमाल किया।

सटीक तकनीकी इनपुट पर 17.11.2026 को रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में छापा मारकर अवैध कॉल सेंटर पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर में फ्लोर मैनेजर और टीम लीडर के नेतृत्व में टेलीकॉलर पहले से लिखी स्क्रिप्ट के जरिए लोगों को आकर्षक ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगते थे।

छापे में वायर्ड लैंडलाइन फोन, फिक्स्ड वायरलेस टर्मिनल, वाई-फाई राउटर, मोबाइल फोन और फर्जी कॉलिंग स्क्रिप्ट वाले नोटपैड बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में कृष्मा (32), निवासी शाहदरा – टीम लीडर है, जतिन (24), निवासी रघुवीर नगर का रहने वाला है- मैनेजर है , नीरज (39), निवासी उत्तम नगर – टेलीकॉलर है, आकाश (28), निवासी द्वारका – टेलीकॉलर , सन्नी (34), निवासी विकास नगर – टेलीकॉलर , दया प्रसाद (34), निवासी वजीरपुर – टेलीकॉलर है
पुलिस अन्य पीड़ितों की पहचान, वित्तीय लेन-देन की जांच और पूरे सिंडिकेट का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *