नई दिल्ली, 23 नवंबर। दहेज की मांग और शादी टूटने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल (कार्यकारी) कुलदीप, नंबर 2036/ओएनडी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह मामला 20 नवंबर 2026 को सोनीपत, हरियाणा का है। आरोपों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संबंधित पुलिसकर्मी के आचरण को अत्यंत गंभीर माना है।
विभागीय कार्रवाई लंबित रहने तक कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। उसके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।