पुलिस की अलग-अलग टीमों ने किया 112 इंडिया ऐप डाउनलोड करने बारे महिलाओं व छात्राओं को जागरुक

बहादुरगढ़

झज्जर पुलिस द्वारा एसपी डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार छात्राओं व महिलाओं को डायल 112 इंडिया ऐप के बारे में जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। जागरूकता अभियान के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिला के अनेक स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं को 112 इंडिया ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवाने व इसकी उपयोगिता बारे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा महिलाओं व छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध बारे जागरुक किया गया। पुलिस की टीम द्वारा छात्राओं को महिला हेल्पलाइन न. 1091, दुर्गा शक्ति ऐप व 112 इंडिया ऐप बारे विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सभी छात्राओ/महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना बहुत जरूरी है, अगर छात्राए/महिलाए जागरूक होगी तो महिला विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। महिलाएं किसी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तुरन्त पुलिस को देंगी तो महिला विरुद्ध अपराधों में कमी आएगी और अपराधियों को सजा भी दिलवाई जा सकेगी। उन्होने कहा कि दुर्गा शक्ति ऐप व 112 इंडिया ऐप की सहायता से महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक महिला के फोन में दुर्गा शक्ति व 112 इंडिया ऐप होनी बहुत जरूरी है। दुर्गा शक्ति व 112 इंडिया ऐप की सहायता से कोई भी महिला एक क्लिक पर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। दुर्गा शक्ति ऐप व 112 इंडिया ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने बारे पूर्ण रुप से विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं व छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान अनेक महिलाओं व छात्राओं के मोबाईल फोन में दुर्गा शक्ति ऐप, 112 इंडिया ऐप इंस्टाल करवाया तथा उपरोक्त ऐप की महता व प्रयोग बारे विस्तार से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *