झज्जर:
पुलिस झंडा दिवस के तहत शुक्रवार को पुलिस लाइन झज्जर में दौड़ का आयोजन किया गया। विशेष रूप से आयोजित दौड़ के दौरान महिला थाना प्रबंधक झज्जर महिला निरीक्षक राजेश कुमारी व जिला के अन्य पुलिस कर्मचारियों ने इस दौड़ में भाग लिया। एसपी डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित परेड के दौरान जवानों ने दौड़ लगाई। जानकारी देते हुए कल्याण निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की अलसुबह पुलिस लाईन झज्जर में हुई परेड के दौरान पुलिस जवानों ने पीटी व योगासन का भी अभ्यास किया। शारीरिक फिटनेस के मद्देनजर जवानों ने दौड़ लगाई। अपराधियों और असमाजिक शरारती तत्वों पर नकेल कसने व अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कर्मचारियों का स्वस्थ और फुर्तीला होना बेहद जरूरी है। पुलिस जवानों को अनुशासित व चुस्त तंदुरुस्त बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन द्वारा दौड़ करवाए जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस लाइन में आयोजित दौड़ के दौरान थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी व बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल हुए।