पहाड़गंज वार्ड 82 के लोकप्रिय निगम पार्षद मनीष चड्ढा ने भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा दिनांक 22,23,24 नवंबर 2024 को जो सभी मतदाता सूची को जाचने का कार्य सभी शक्ति केन्द्रों को दिया गया था उसी के तहत बूथ संख्या -124 एवं 125 के बूथ अध्यक्षों के साथ उनके बूथों पर जाकर मतदाता सूची की जांच की। साथ ही पार्षद ने पिछले लोकसभा चुनाव में जिन मतदाताओं ने अपना मत नहीं दिया उनकी पहचान, अति वयोवृद्ध मतदाताओं की पहचान एवं ABCD मतदाताओं की पहचान, नये मतदाताओं को जोड़ने का कार्य, शिफ्टिंड मतदाताओं को सब ही बूथों पर चिन्हित किया गयाl
एवं मतदाताओं से भाजपा को वोट देने के लिए अपील की व उनकी समस्याओ को सुना और काफी हद तक उनका समाधान भी किया जिसे खुश होकर क्षेत्र की जनता ने पहाड़गंज के लोकप्रिय निगम पार्षद मनीष चड्डा का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद प्रकट किया l
आपको बता दे कि दिल्ली में पहले ऐसे भाजपा वार्ड 82 पहाड़ गंज के निगम पार्षद है जो अपने क्षेत्र की जनता की समस्या बड़े ध्यान से सुनते हैं और उस समस्या का समाधान तुरंत अपने तन मन धन से करते हैं। साफ सफाई को लेकर भी खुद ही क्षेत्र में घूमते नजर आते हैं। ये हम नहीं कहते, क्षेत्र की जनता कहती है। कहते है ना कि तस्वीर बोलती है। नजारा आपके सामने है। साथ ही इस मौके पर भाजपा पहाड़ गंज मंडल की कर्मठ पदाधिकारी ममता मेहरा के साथ अन्य कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।