आज (29 मई को) जिले में तीन स्थानों पर होगा दूसरा सिविल डिफेंस अभ्यास “ऑपरेशन शील्ड”

विशेष संवाददाता चिमन लाल

एयर रेड सायरन बजेगा, सायं 8 बजे से 15 मिनट होगा ब्लैकआउट

झज्जर

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के वर्तमान परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार आज (29 मई को) जिले में उपमंडल बहादुरगढ़, बादली व बेरी में चिह्नित स्थानों पर दूसरा सिविल डिफेंस अभ्यास “ऑपरेशन शील्ड” आयोजित किया जाएगा। डीसी ने बताया कि गृह विभाग के गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों पर आधारित यह मॉक ड्रिल अभ्यास आज जिले में तीन चिन्हित स्थानों पर (गुरुवार, 29 मई को) शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण आपातकालीन स्थितियों का अभ्यास किया जाएगा। इसमें सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की सामान्य/साइलेंट रिकॉल, एयर रेड व सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम्स के बीच हॉटलाइन का संचालन तथा एयर रेड साइरनों का साझा अभ्यास शामिल है। डीसी ने कहा कि सिविल डिफेंस अभ्यास “ऑपरेशन शील्ड” की व्यापक योजना तैयार की गई है व इसमें संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
डीसी ने कहा कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात या संकट की स्थिति में जिले की प्रतिक्रिया प्रणाली की क्षमता का परीक्षण करना, नागरिक प्रशासन, रक्षा बलों और स्थानीय समुदायों के बीच समन्वय को मजबूत बनाना तथा संभावित कमजोरियों की पहचान कर उन्हें दूर करना है। डीसी ने बताया कि सिविल डिफेंस अभ्यास के दौरान पूरे जिले में सायं 8 बजे से 15 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा। ब्लैकआउट नागरिक क्षेत्रों, महत्वपूर्ण स्थलों में किया जाएगा। यह ब्लैकआउट आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी पर लागू रहेगा। जिसमें आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल, अग्निशमन केंद्र और पुलिस स्टेशन शामिल नहीं होंगे। यह अभ्यास नागरिकों को बिना घबराए संयम बनाए रखते हुए सतर्क रहने की दृष्टि से किया जाएगा। नागरिकों को पहले ही इसके बारे में समय पर सतर्क रहें व ब्लैक आउट करते हुए सिविल डिफेंस अभ्यास में सक्रिय सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *