मध्य जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी:NDPS केस में वांछित बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली:मध्य जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना आनंद पर्वत की टीम ने NDPS एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रोहित राजवीर सिंह डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. असफाक उर्फ चूरा (35 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी थाना आनंद पर्वत का घोषित बदमाश (BC) है और FIR No. 127/2024, धारा 21 NDPS एक्ट में वांछित था। उसके खिलाफ माननीय न्यायालय श्री शैलेंद्र मलिक, ASJ, तीस हजारी कोर्ट द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना आनंद पर्वत की क्रैक टीम वांछित अपराधियों की धरपकड़ में लगी थी। 17.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बुद्ध विहार इलाके में मौजूद है। सूचना पर ACP पटेल नगर सुनील कुमार के नेतृत्व में SHO इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र की टीम ने HC मोहसिन और Ct. खुशी राम के साथ मोहम्मदपुर डाबस, बुध विहार में जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, हत्या के प्रयास समेत अन्य मामले शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *