डीघल निवासी युवक पर जानलेवा हमला करने की वारदात के 4 आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने डीघल निवासी युवक पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे 4 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। प्रभारी थाना सिविल लाइन पीएसआई अंकिता ने बताया कि डीघल जिला झज्जर निवासी गौरव की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि गौरव के भाई सौरव पर युवको ने चाकू, डंडो से जानलेवा हमला किया। हमले के दौरान लगी चोटो से घायल हुये सौरव को ईलाज के लिये अस्पताल मे दाखिल कराया गया। युवको ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर सौरव से बात की। सौरव को मिलने के लिये हुड्डा सिटी पार्क, रोहतक बुलाया। जंहा पर युवको ने उस पर जानलेवा हमला किया। मामले की जांच स.उप.नि मंजीत द्वारा अमल मे लाई गई। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले की गहनता से जांच पड़ताल की कार्रवाई करते हुए आरोपी पारस निवासी बसंतपुर रोहतक, कुनाल निवासी ब्राहमणवास, मोहित निवासी बसंतपुर व लोकेश उर्फ बाबा निवासी मदीना कोरसान को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपियो को न्यायिक हिरासत भेजा गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *