अलग-2 स्थानो से तीन युवक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार,तीन देसी पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ़ की टीम ने गश्त के दौरान अलग-2 स्थानो से तीन युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से तीन देसी पिस्तौल व 4 रौंद बरामद हुए हैं। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ़ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही महावीर के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम गांव खेडी साध के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त नजदीक आउटर बाईपास रोहतक, दिल्ली रोड फ्लाई ओवर के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान पवन उर्फ चंदा निवासी गांव माडौठी जिला झज्जर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 228/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। स.उप.नि. अमित के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम राजीव चौक दिल्ली बाईपास से कन्हेली फ्लाईओवर के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त ओमक्स मोड के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान पवन उर्फ टीनू निवासी न्यू राजेन्द्रा कॉलोनी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना पीजीआईएमएस मे अभियोग संख्या 122/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। वहीं स.उप.नि. विनोद के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम कुलताना मोड सांपला के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सांपला, रोहतक रोड मेरठ फ्लाईओवर के नीचे से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान ऋषि निवासी सुभाष नगर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व दो रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सांपला मे अभियोग संख्या 296/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *