राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे गए 22558 मामलों में से 19222 मामलों का हुआ निपटारा

विशेष संवाददाता चिमन लाल

अदालत में 2 करोड़ 23 लाख 16 हज़ार 148 रुपए की राशि का कोर्ट में हुआ भुगतान

रोहतक,

जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव द्वारा रोहतक कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में पांच बेंच बनाए गए, जिनमें मुख्य रूप से रजनी यादव अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आर्य शर्मा अतिरिक्त प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट निचली अदालत में, अमनदीप जुडिशल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास, हिमांशु जुडिशल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास व सुशीला जुडिशल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की बेंच बनाई गई।
उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में 22558 मुकदमों को रखा गया, जिनमें से 19222 मुकदमों का निपटारा मौके पर ही किया गया तथा इसमें कुल 22316148 रुपए का सेटलमेंट अमाउंट कोर्ट में भुगता गया।राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य रूप से बैंक से संबंधित केस, लड़ाई झगड़ा, बिजली, बैंक, सिविल मुकदमे व चालान से संबंधित मुकदमों को रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *