आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के इस्तीफे और उनके भाजपा में शामिल होने की अटकले है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राघव चड्ढा अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे हैं और जल्द ही 2/3 सांसदों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है।
हाल ही में पार्टी द्वारा राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने और बोलने का समय न दिए जाने के अनुरोध के बाद राघव चड्ढा की चुप्पी टूटी है। उन्होंने कहा, “मेरी अपनी ही पार्टी ने मुझे खामोश कर दिया।” चड्ढा के इस बयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया प्रशंसा ने उन अटकलों को और हवा दे दी है कि वे अब AAP छोड़ BJP का दामन थामने की तैयारी में हैं।
इस्तीफे की घोषणा करते हुए राघव चड्ढा ने AAP पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सालों से मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि मैं ‘गलत पार्टी में सही आदमी’ हूं। इसलिए, आज मैं आधिकारिक तौर पर ‘आप’ से अपनी दूरी और जनता से अपनी नजदीकी की घोषणा करता हूं।”
चड्ढा ने साफ किया कि पार्टी के भीतर उन्हें दरकिनार किया जा रहा था। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अशोक मित्तल को राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता नियुक्त किया गया था, जिसे चड्ढा के पर कतरने के रूप में देखा जा रहा था।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने ट्वीट किया, “आज भारत के संविधान के प्रावधानों का उपयोग करते हुए राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों का भाजपा में विलय हो गया है। सात सांसदों ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के माननीय सभापति को सौंप दिया गया है। मैंने, दो अन्य सांसदों के साथ, व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपे।”
राघव चड्ढा अकेले नहीं जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके साथ पार्टी के कई दिग्गज चेहरे भाजपा (BJP) का दामन थामने को तैयार हैं। चड्ढा के अनुसार, इन सांसदों ने भी AAP को अलविदा कह दिया है-
- हरभजन सिंह
- राजेंद्र गुप्ता
- संदीप पाठक
- विक्रमजीत साहनी
- अशोक मित्तल
सहित कुल 7 सांसद AAP छोड़ कर BJP में शामिल होंगे।