BREAKING || दिल्ली सरकार का प्रदूषण पर बड़ा प्रहार: दिल्ली सरकार के 2 बड़े फैसले:1 नवंबर से धूल वाले निर्माण पर रोक:10 दिसंबर से सम्पूर्ण निर्माण बंद

नई दिल्ली – राजधानी में सर्दियों के प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने इस बार पहले से ही सख्त विंटर एक्शन प्लान का ऐलान कर दिया है।

सरकार के इस स्थायी विंटर प्लान के तहत निर्माण कार्यों पर दो चरणों में रोक लगाई गई है।
सरकार के 2 बड़े फैसले

  1. 1 नवंबर से धूल वाले निर्माण पर रोक:
    पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने घोषणा की है कि 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल पैदा करने वाले सभी विध्वंस (Demolition) और आउटडोर सिविल कंस्ट्रक्शन के कामों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
  2. 10 दिसंबर से सम्पूर्ण निर्माण बंद:
    जब तापमान गिरता है और हवा प्रदूषण को नहीं फैला पाती, उस पीक पीरियड में और सख्ती बरती जाएगी। 10 दिसंबर, 2026 से 20 जनवरी, 2027 तक दिल्ली में सभी तरह की कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन गतिविधियों पर कम्प्लीट बैन रहेगा।

सरकार ने कहा है कि इस बार यह प्लान हर साल 1 नवंबर से 28 फरवरी तक अपने आप लागू होगा, ताकि प्रदूषण बढ़ने का इंतजार न करना पड़े।

सभी निर्माण साइटों की निगरानी दिल्ली सरकार के डस्ट पोर्टल, कैमरों और सेंसर के जरिए की जाएगी और बड़ी साइटों पर एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *