BRICS समिट के कारण टला भारत-अफगानिस्तान T20 मैच? दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने DDCA से की तारीख बदलने की मांग

नई दिल्ली, 10 सितंबर 2026

13 सितंबर 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला भारत-अफगानिस्तान T20 इंटरनेशनल मैच टल सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (सेंट्रल रेंज) ने DDCA को पत्र लिखकर मैच को री-शेड्यूल करने का अनुरोध किया है।

दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, ट्रैफिक (सेंट्रल रेंज) कार्यालय द्वारा 09/09/2026 को जारी पत्र संख्या No. 3026/SO/DCP/T/CR में DDCA सचिव को यह अनुरोध किया गया है।

पत्र में क्या कहा गया है?

ट्रैफिक पुलिस ने DDCA के 24.08.2026 के लेटर के जवाब में लिखा है कि 11 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित होना है। इस दौरान बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति और VVIP दिल्ली में रहेंगे।

शिखर सम्मेलन के लिए व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था, VVIP/VIP रूट रेगुलेशन, ट्रैफिक डायवर्जन, रूट क्लीयरेंस और कर्मियों की तैनाती की जरूरत होगी, ताकि विदेशी मेहमानों की आवाजाही सुचारू और सुरक्षित रहे।

पत्र में आगे कहा गया है –
13.09.2026 को होने वाले क्रिकेट मैच में लगभग 25,000 से 35,000 दर्शकों के आने की उम्मीद है। अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास DDU मार्ग, BSZ मार्ग, मिंटो रोड, कमला मार्केट और आसपास की सड़कों पर पहले से ही भारी भीड़ रहती है। मैच से जुड़ा अतिरिक्त ट्रैफिक और BSZ मार्ग, माता सुंदरी कॉलेज, राजघाट और बाल भवन के आसपास पार्किंग से सड़क की चौड़ाई कम होगी और जाम की स्थिति बनेगी।

पूरी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पहले से ही BRICS समिट में व्यस्त होगी। ऐसे में एक ही दिन क्रिकेट मैच की व्यवस्था से मैनपावर पर भारी दबाव पड़ेगा और ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, इमरजेंसी एक्सेस और रूट क्लीयरेंस में बड़ी चुनौती आएगी।
ट्रैफिक पुलिस की मांग

अंतरराष्ट्रीय महत्व और प्राथमिकता को देखते हुए DDCA से अनुरोध किया गया है कि 13.09.2026 को निर्धारित मैच को समिट समाप्त होने के बाद किसी उपयुक्त तारीख पर री-शेड्यूल / स्थगित करने पर विचार करे।
“इससे संसाधनों का प्रभावी तैनाती होगी और विदेशी प्रतिनिधियों, VVIPs और आम जनता की सुचारू और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित होगी।”
यह पत्र स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस, ट्रैफिक की मंजूरी से जारी किया गया है। DDCA ने पत्र को डायरी नंबर 10776 दिनांक 9/9/26 को प्राप्त कर लिया है।

अब देखना होगा कि DDCA और BCCI इस पर क्या फैसला लेते हैं। फिलहाल BCCI की ओर से आधिकारिक तौर पर नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *