MCD जूनियर इंजीनियर देवेंद्र कुमार के ठेंगे पर एक्सक्यूटिव इंजीनियर बिल्डिंग डिपार्टमेंट करोल बाग जोन

RTI से मिली जानकारी के अनुसार जूनियर इंजीनियर देवेंद्र कुमार उस कदर बेखौफ है कि उनके सामने एक्सक्यूटिव इंजीनियर तरुण कृष्ण आर्य भी बेबस नजर आते हैं। RTI के जवाब में वो साफ कहते हैं कि हमने पहाड़ गंज में चल रहे अवैध निर्माणों के विरुद्ध डीएमसी एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही के आदेश तो दे दिए हैं लेकिन जूनियर इंजीनियर साहब ने महीने गुजर जाने के बाद भी ATR यानी ऐक्शन टेकन रिपोर्ट नहीं भेजी है। ऐसे में बिल्डिंग डिपार्टमेंट करोल बाग जोन सवालों के घेरे में साफ नजर आता है। ये खुले तौर पर खुला भ्रष्टाचार नहीं तो और क्या है। लगभग पिछले दो सालों से बिल्डिंग डिपार्टमेंट में जमे बैठे देवेंद्र कुमार के विरुद्ध अब तक विभागीय जांच क्यों नहीं। जबकि सेंट्रल विजिलेंस कमीशन, भारत सरकार ने MCD के चीफ विजिलेंस ऑफिसर को बिल्डिंग डिपार्टमेंट करोल बाग जोन के इंजीनियरों के जांच के आदेश जारी किए हैं। बावजूद जूनियर इंजीनियर बेखौफ अपनी मनमानी कर रहे हैं। दिल्ली के पहाड़ गंज में अवैध निर्माणों का खेल किसी से छुपा नहीं है। सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों जूनियर इंजीनियर देवेंद्र कुमार ने अब तक किसी भी अवैध निर्माण को नोटिस जारी क्यों नहीं किया। ना ही किसी भी निर्माण को अब तक कोई शो कोज़ नोटिस, वर्क स्टॉप नोटिस जारी किया है। आखिर क्यों । स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद बिल्डिंग डिपार्टमेंट इन निर्माणों के विरुद्ध कोई कानूनी कार्यवाही नहीं करता है। लोगों का कहना है कि जब बिल्डिंग डिपार्टमेंट को हर निर्माण कार्य से 5 से 10 लाख तक मिल रहे हैं तो बिल्डिंग डिपार्टमेंट क्यों कोई कानूनी कार्यवाही करेगा। उल्टा बिल्डर्स को प्रोटेक्शन ही देगा। फिर चाहे कितनी भी शिकायत कर लो । ऐसे ही एक स्थानीय महिला ने बताया कि वो कई बार करोल बाग जोन की डिप्टी कमिश्नर से मिलने गई । कई बार शिकायत दी लेकिन डिप्टी कमिश्नर भी मिलने से ताल मटोल करती नजर आई। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों MCD कमिश्नर साहब भी इस जूनियर इंजीनियर देवेंद्र कुमार के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने ने कई चुप बैठे हैं। जबकि सभी सबूत इनके विरुद्ध है।अब देखना ये है कि अपने कठोर स्वभाव निष्पक्ष जांच के लिए पहचाने जाने वाले MCD कमिश्नर अश्वनी कुमार साहब भ्रष्टाचार में लिप्त बिल्डिंग डिपार्टमेंट करोल बाग जोन के विरुद्ध कोई कानूनी कार्यवाही करते भी हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *