अय्याशी का भंडाफोड़: 52 रईसजादे और 10 युवतियां गिरफ्तार, डांस बार की तरह उड़ रहे थे नोट

रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट की शांत वादियों में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने सनसनीखेज पर्दाफाश किया है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात रामनगर के ढैला स्थित एक्रोन रिसॉर्ट पर SOG और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर 52 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया। रिसॉर्ट में डांस बार की तर्ज पर नोट उड़ाए जा रहे थे।

कैसे हुआ खुलासा
SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी को सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। इसी आधार पर रात करीब 12 बजे योजनाबद्ध तरीके से रेड की गई। मौके पर तेज आवाज में म्यूजिक, अवैध शराब और डांस करती युवतियों पर नोट उड़ाते लोग मिले।

किसने कराई थी पार्टी
जांच में सामने आया कि मेरठ निवासी कीटनाशक कंपनी संचालक उमेन्द्र कुमार ने अपने कारोबारी सहयोगियों के मनोरंजन के लिए 4-5 जुलाई को 2.20 लाख रुपये में रिसॉर्ट बुक कराया था। 10 दिन पहले ही रिसॉर्ट के GM लखेन्द्र चौधरी से “एक्स्ट्रा सर्विस”, शराब और महिलाओं की व्यवस्था करने को कहा गया था। प्रति महिला 10 हजार रुपये तय हुए थे।

क्या-क्या बरामद हुआ

  1. गिरफ्तारी: 52 लोग गिरफ्तार, जिनमें मेरठ, दिल्ली, UP, नेपाल, पश्चिम बंगाल के लोग शामिल
  2. . रेस्क्यू: नेपाल, पश्चिम बंगाल और UP की 10 युवतियों को मुक्त कराया गया
  3. . बरामदगी: भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी, आपत्तिजनक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और म्यूजिक सिस्टम जब्त
  4. . अवैध बार: रिसॉर्ट में बिना लाइसेंस बार संचालित हो रहा था
    मैनेजर फरार, रिसॉर्ट सील
    छापेमारी के दौरान रिसॉर्ट का मैनेजर मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। रिसॉर्ट को तत्काल सील कर दिया गया है।

पुलिस का बयान
SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि रिसॉर्ट प्रबंधन और कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई है। मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रेस्क्यू की गई युवतियों को सुरक्षा व सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस बड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम दिया गया है। इलाके में घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *