इदगाह मस्जिद के पास लूट की वारदात का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

मध्य जिले के डीबीजी रोड थाने के शीदिपुरा पुलिस चौकी ने इदगाह मस्जिद के पास हुई 1200 रुपये की लूट की गुत्थी सुलझाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना:
14 सितंबर की रात शिकायतकर्ता इदगाह मस्जिद रेड लाइट के पास मौजूद था। चारों बदमाशों ने उसे घेर लिया। एक ने “तूने गाड़ी का टायर मेरे पैर पर चढ़ा दिया” कहकर ध्यान भटकाया, दूसरे ने गला पकड़ा और तीसरे ने जेब से दिन भर की कमाई के 1200 रुपये निकाल लिए। शिकायत पर थाना डीबीजी रोड में FIR No. 334/2026 दर्ज की गई।

पुलिस कार्रवाई:
SHO डीबीजी रोड और ACP पहाड़गंज के निर्देशन में SI विवेक (इंचार्ज, चौकी शीदिपुरा) की टीम ने कार्रवाई की। टीम में SI आशीष रावत, सिपाही शेखर, शिशराम और अक्षय शामिल रहे। लोकल इंटेलिजेंस और फील्ड वर्क से चारों को इदगाह इलाके से ही दबोचा गया।

इस मामले में चार आरोपियों मो. यासर (22) – निवासी सदर बाजार, 16.09.2026 को गिरफ्तार। कब्जे से 200 रुपये बरामद। 10 से ज्यादा स्ट्रीट क्राइम में शामिल। दूसरा सन्नी खुराना उर्फ अनु (18) – निवासी पहाड़गंज, 18.सितम्बर 2026 को गिरफ्तार किया गया था। तीसरा भोला उर्फ अविनाश उर्फ लड्डू (24) – निवासी सदर बाजार, 19.सितंबर.2026 को गिरफ्तार किया गया था और समीर (28) – निवासी पहाड़गंज, 19 सितंबर 2026 को गिरफ्तार गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए लूट की थी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *