उत्तर-पश्चिम जिला, दिल्ली पुलिस की “ऑपरेशन सजग” के तहत उत्तर-पश्चिम जिले में 72 घंटे का सघन अभियान, अवैध शराब, जुआ और नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली: कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने ‘ऑपरेशन सजग’ के तहत 72 घंटे का विशेष सघन अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब, जुए और मादक पदार्थों के खिलाफ लक्षित कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां और बरामदगी की गई।

अभियान के दौरान जिले के सभी थानों की टीमों द्वारा जगह-जगह छापेमारी और निवारक चेकिंग की गई।

अभियान की मुख्य उपलब्धियां:

  1. अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई:
    अवैध शराब के धंधे पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 29 अलग-अलग मामलों में 29 बूटलेगरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1284 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई।
  2. जुए के खिलाफ कार्रवाई:
    जुए के अड्डों पर छापेमारी कर पुलिस ने 27 मामलों में 40 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से 32,065 रुपये नकद और जुए में इस्तेमाल होने वाली पर्ची, पैड और कार्बन कॉपी आदि बरामद की गई।
  3. नशे के खिलाफ कार्रवाई (NDPS एक्ट):
    नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में 03 लोगों को NDPS एक्ट के तहत पकड़ा गया। इनके पास से कुल 75.75 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसमें 37.11 ग्राम स्मैक और 38.64 ग्राम गांजा शामिल है।

उत्तर-पश्चिम जिला आकांक्षा यादव डीसीपी उत्तर पश्चिम डिस्ट्रिक्ट का कहना है कि यह अभियान नागरिकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के उद्देश्य से चलाया गया है। भविष्य में भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *