क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली। पीपी संगम पार्क, थाना भारत नगर की टीम ने राणा प्रताप बाग में चल रहे क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान (1) गौरव खुराना (30) निवासी राणा प्रताप बाग (2) दलजीत आहूजा (32) निवासी विजय नगर, मॉडल टाउन और (3) हरशदीप सिंह (27) निवासी डबल स्टोरी, विजय नगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 06.09.2026 को दोपहर करीब 3 बजे पीपी संगम पार्क को गुप्त सूचना मिली थी कि राणा प्रताप बाग में क्रिकेट पर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर एसआई राजेश पिलानिया, प्रभारी पीपी संगम पार्क के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर छापा मारकर तीनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर राम किशोर, एसएचओ भारत नगर की देखरेख और एसीपी अशोक विहार आकाश रावत के मार्गदर्शन में की गई।

छापेमारी के दौरान मौके से 13 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 1 एलईडी स्क्रीन, सट्टे का रजिस्टर, 2 डीवीआर, 3 इन-बिल्ट मेमोरी कैमरे, मनी काउंटिंग मशीन, ताश की 2 गड्डियां और 9,800 रुपये नकद बरामद हुए।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह रैकेट पिछले एक साल से अधिक समय से चल रहा था और बड़ी क्रिकेट लीगों पर सट्टा खिलाया जाता था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदलते थे।

इस संबंध में थाना भारत नगर में FIR No. 458/2026 U/s 3/4/5 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *