नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए 72 घंटे के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सजग’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
डीसीपी आकांक्षा यादव के नेतृत्व और ज्वाइंट सीपी उत्तरी रेंज विजय सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों और स्पेशल यूनिट्स ने सघन गश्त, तकनीकी निगरानी और खुफिया तंत्र के आधार पर छापेमारी की।
इस अभियान में 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 4 अवैध बांग्लादेशी नागरिक, लुटेरे, झपटमार, सेंधमार, चोर, 7 बाल अपचारी (CCL), बीसी, जुआरी, शराब तस्कर और चाकूबाज शामिल हैं।
बड़ी बरामदगी –
- 16 मोबाइल फोन (12 चोरी/लूट के, 4 बांग्लादेशियों से)
- 3 लाख रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, 1 सोने की चेन मय लॉकेट
- 78,797 रुपये नकद
- 73.18 ग्राम स्मैक
- 2,205 क्वार्टर, 144 बोतल, 17 हाफ, 12 बियर कैन और 75 छोटी बोतल अवैध शराब
- 4 बटनदार चाकू और वारदात में इस्तेमाल 5 दोपहिया वाहन
- मुख्य उपलब्धियां:
- विदेशी सेल: आदर्श नगर से 4 अवैध बांग्लादेशी पकड़े, प्रतिबंधित IMO ऐप वाले फोन बरामद, FRRO के जरिए निर्वासन प्रक्रिया शुरू।
- आदर्श नगर व जहांगीरपुरी: जनरल स्टोर और मोबाइल शॉप में हुई नकबजनी का कुछ घंटों में खुलासा, 4 CCL समेत 6 आरोपी पकड़े।
- महेंद्र पार्क व मौर्या एन्क्लेव: 50 हजार की लूट समेत 2 लूट के मामलों का 24 घंटे में खुलासा।
- केशवपुरम: दिनदहाड़े सोने की चेन झपटने वाले 2 शातिर और 1 रिसीवर महिला गिरफ्तार, चेन-लॉकेट बरामद। आरोपी शेख कमरुल थाना NIA का बीसी है, 45 केस में वांछित।
- एंटी बर्गलरी सेल: फ्लिपकार्ट एजेंट बनकर 3 लाख की ज्वेलरी चुराने वाले 2 आरोपी पकड़े, 100% माल बरामद।
सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।