वैसे तो उत्तर प्रदेश में बिजली की आंख मिचौली आम बात है। घंटो बिजली गुल रहना रोजमर्रा का काम है। वही बात करे गाज़ियाबाद के इंद्रापुरम के आदर्श लेन की तो यहां बिजली का बिल तो स्थानीय नागरिक समय से भरते है। लेकिन यहा पूरी पूरी रात या फिर दिन में भी बिजली घंटो गायब रहती हैं। यही नहीं बिजली कभी काफी कम वोल्टेज से तो कभी काफी तेज वोल्टेज से आती है जिससे यहाँ के लोगो के घरों के इलेट्रिक उपकरण आए दिन खराब होते रहते । यहां की आरडब्ल्यूए के महामंत्री रमाकांत खंडेलवाल ने बताया की इन्ही सब समस्याओं से ग्रस्त होकर हमने दिनाक 22 मई की सुबह 9 बजे स्थानीय लोगो की बिजली संबंधित समस्या को लेकर एक जनरल मीटिंग रखी और क्षेत्र की पूर्व निगम पार्षद मंजुला गुप्ता को आमंत्रित किया और उनके समक्ष अपनी समस्या रखी । पूर्व पार्षद मंजुला गुप्ता को आदर्श लेन में बुलाकर बिजली की वोल्टेज खासकर रात को फ्लैकचुएशन की समस्या के बारे में अवगत कराया था तथा शिकायत पत्र बिजली विभाग के नाम उन को दिया । लोगो की समस्या सुन मंजुला गुप्ता ने तुरंत SDO को व्हाट्स ऐप पर सूचना दी तथा उन्होंने कहा की हार्ड कॉपी वो खुद देकर आएंगी। साथ ही उन्होंने 7 दिन में शिकायत दूर होने का आश्वासन दिया । आगे रमाकांत खंडेलवाल ने बताया की हमने वर्तमान पार्षद से भी उपरोक्त समस्या को लेकर बात की थी लेकिन उन्होंने कोई ठोस आश्वासन नही दिया और हम उनकी बात से संतुष्ट नहीं थे। अब देखना ये है कि योगी राज में जबरदस्त गर्मी में आम जनता को बिजली ना होने की समस्या से कब निजात मिलती है। क्या बिजली विभाग आदर्श लेन शक्ति खंड 4 इंद्रापुरम के लोगो को चैन की नीद सोने भी देगा या नही। आखिर कब मिलेगी बिजली के गायब होने से निजात।
Related Posts
मेरठ के चर्चित नीला-ड्रम हत्याकांड में फैसला : पति को मारकर नीले-ड्रम में भरने वाली मुस्कान को सजा-ए-मौत, प्रेमी साहिल को भी फांसी
मेरठ, 14 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में मेरठ की जिला एवं सत्र अदालत ने आज…
लाइव मर्डर कर योगी की पुलिस को चुनौती देने वाले बदमाश का पुलिस ने किया एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश के मेरठ में लाइव मर्डर कर योगी की पुलिस को चुनौती देने वाले बदमाश का पुलिस ने बुरा…
मेरठ: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
मेरठ–मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र के बीरू कुआं स्थित जय जय सीता राम मंदिर से भगवान बजरंगबली की 14वीं शोभायात्रा…