मध्य जिला पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, प्रतिबंधित चाइनीज और मेटेलिक कोटेड मांझे के खिलाफ चला सघन अभियान।
दिल्ली में पतंगबाजी के लिए इस्तेमाल होने वाले जानलेवा चाइनीज मांझे के खिलाफ मध्य जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीसीपी मध्य जिले के निर्देश पर की गई इस संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपियों को पकड़ा गया है और कुल 120 रील प्रतिबंधित मांझा बरामद किया गया है।
पुलिस की यह कार्रवाई AATS/मध्य जिला, थाना पहाड़गंज के पीपी संगतराशन और थाना दरियागंज की टीमों ने मिलकर की। सभी मामलों में BNS की धारा 223 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कैसे हुई कार्रवाई
रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को प्रतिबंधित चाइनीज/नायलॉन/मोनोफिलामेंट मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना पर तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई।
- AATS मध्य जिले की कार्रवाई – 110 रील बरामद:
AATS की टीम SI राहुल धामा, ASI संदीप, HC प्रवीण, HC महिंदर, Ct अर्पित की टीम इंस्पेक्टर/SHO और ACP पदम सिंह राणा के निर्देशन में लाल दरवाजा इलाके में गश्त पर थी। सूचना मिली कि हौज काजी इलाके में चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिरकी वालान, लाल दरवाजा से मोहम्मद अनस (27 वर्ष) निवासी हौज काजी को पकड़ा। उसके घर की तलाशी में 110 रील अवैध चाइनीज मांझा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना हौज काजी में FIR No. 375/2026 धारा 223(a) BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। - थाना पहाड़गंज की कार्रवाई – 08 चकरी बरामद:
इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान HC निरंजन और HC विजयपाल को सूचना मिली कि गली डोर वाली, पहाड़गंज में एक दुकान पर प्रतिबंधित मांझा बेचा जा रहा है। टीम ने दुकान नंबर 788, गली डोर वाली पर छापा मारा और दीपक निवासी हरी राम गली को 08 चकरी मेटेलिक कोटेड मांझा बेचते हुए पकड़ा। थाना पहाड़गंज में FIR No. 372/2026 धारा 223(a) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। - थाना दरियागंज की कार्रवाई – 02 रोल बरामद:
थाना दरियागंज की टीम HC दौलत राम, HC महावीर और Ct गोविंद ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर आमिर आजम निवासी दरियागंज को पकड़ा। उसके पास से 02 रोल प्लास्टिक/चाइनीज मांझा बरामद हुआ। थाना दरियागंज में FIR No. 309/2026 धारा 223(b) BNS के तहत मामला दर्ज हुआ।
इसमें पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद अनस, उम्र 27 साल, निवासी हौज काजी, दीपक, निवासी हरी राम गली, दिल्ली और आमिर आजम, निवासी दरियागंज का रहने वाला है।
पूछताछ में आरोपियों ने प्रतिबंधित मांझे के कब्जे और बिक्री में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब इसके सोर्स, सप्लाई चेन और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। कुल बरामदगी: 120 रील/स्पूल/रोल प्रतिबंधित मांझा
पुलिस का कहना है कि आम लोगों और पक्षियों के लिए जानलेवा इस मांझे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।